दारुल उलूम ने फतवा जारी कर मुसलमानों से कहा, बीमारी छिपाकर दूसरों को नुकसान पहुंचाना हराम
दारुल उलूम फरंगी महल ने गुरुवार को फतवा जारी कर कहा कि कोरोना के लक्षण दिखने पर जांच जरूर कराएं। बीमारी छिपाकर दूसरों को नुकसान पहुंचाना हराम है। मुस्लिम धर्मगुरू मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि इस्लाम की हिदायत है कि खुद भी हिलाकत से बचो और दूसरों को भी बचाओ। अगर कोई कोरोना वायरस से प्रभाव…
लॉकडाउन उल्लंघन पर सख्त हुई पुलिस
लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस 66 लोगों के खिलाफ न सिर्फ केस दर्ज कर चुकी है बल्कि 61 लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान भी न्यायालय भेज चुकी है। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 24 मार्च की रात 12 बजे से 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जिले में 42 बै…
मनरेगा मजदूरों सहित यूपी के 83 लाख लोगों के खाते में सीधे पैसे भेजेगी योगी सरकार
यूपी के गरीबों, बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों व अशक्तों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खजाना खोल दिया है। इन सभी के खातों में प्रदेश सरकार 850 करोड़ रुपये भेजेगी। इसके साथ ही मनरेगा मजदूरों के लिए भी अब तक की सबसे बड़ी रकम की घोषणा की गई। मनरेगा मजदूरों को एक दिन में 611 करोड़ रुपये के भुगता…
Image
झूठी आन की खातिर भाइयों ने मौत के घाट उतार दी बहन, प्रेमी पर लगाया था हत्या का आरोप
मैनपुरी जनपद के भोगांव के गांव गढ़िया गोविंदपुर निवासी माधुरी की हत्या प्रेमी ने नहीं, बल्कि परिजनों ने ही मान सम्मान की खातिर की थी। ऑनर किलिंग के इस मामले में पुलिस ने आरोपी भाई, भाभी और बहन, बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस माता-पिता की तलाश कर रही है। बृहस्पतिवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर हत…
आगरा में शब-ए-बरात पर नहीं होंगे जलसे, उलेमाओं की अपील- घरों में करें इबादत
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए आगरा में आठ अप्रैल को शब-ए-बरात के मौके पर होने वाले जलसों का आयोजन नहीं होगा। पंचकुइयां कब्रिस्तान में परंपरागत कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।  इस दिन मुस्लिम समाज के लोग अपने बुजुर्गों की कब्रों पर गुलपोशी करके फातिहा पढ़ते हैं और मगफिरत की दुआ मांगते ह…
आगरा की मशहूर मिठाई पेठा के शौकीन हैं तो अब जेब पर बढ़ेगा और बोझ
इस वर्ष बिगड़े मौसम ने महंगाई में और तड़का लगा दिया है। इस बार कुम्हड़ा की फसल खराब होने से इससे तैयार होने वाला आगरा का मिष्ठान यानी पेठा लगातार महंगा होता जा रहा है। इस समय कुम्हड़ा के दाम तीन गुना तक दाम बढ़ गए हैं। इसके चलते पेठे के दाम भी डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं। कुम्हड़ा की मुख्य आवक औरैया से…